Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जमशेदपुर के चांडिल डैम से मिला ट्रेनी पायलट का शव, लापता विमान की तलाश

आज ही सुबह भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की खोजबीन के लिए चांडिल पहुंची थी लेकिन खबर लिखे जाने तक वह चांडिल डैम के अंदर नहीं घुसी है।

22 Aug 2024

जमशेदपुर के चांडिल डैम से मिला ट्रेनी पायलट का शव, लापता विमान की तलाश

जमशेदपुर। जमशेदपुर के चांडिल डैम में गिरे लापता विमान की खोजबीन लगातार तीसरे दिन भी चल रही है। इस दौरान गुरुवार सुबह एक ट्रेनी पायलट का शव बरामद हुआ है। एक मछुआरे की सूचना पर शव की बरामदगी हुई है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

आज ही सुबह भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की खोजबीन के लिए चांडिल पहुंची थी लेकिन खबर लिखे जाने तक वह चांडिल डैम के अंदर नहीं घुसी है। बुधवार रात ही भारतीय वायु सेना की टीम विशेष विमान रांची एयरपोर्ट पहुंची थी। दरअसल, एक मछुआरा चांडिल डैम में मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसने ट्रेनी पायलट का शव देखकर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। चांडिल डैम से मिले शव की पहचान ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के रूप में हुई है।

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान क्रैश होकर डैम में गिर गया था। उड़ाने भरने के 15 मिनट के बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था, जिसके बाद से ही उसकी खोजबीन जारी है। टाटा स्टील का हेलीकॉप्टर दलमा के जंगलों के ऊपर उड़ान भर कर आसमान से विमान की तलाश कर चुका है, जबकि एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम के पानी के अंदर विमान की तलाश की लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ की असफलता के बाद सरायकेला जिला प्रशासन ने भारतीय नौसेना से मदद लेने का फैसला लिया था।

चांडिल डैम का जलस्तर बारिश के कारण बढ़ गया है, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। पांच गेट खोलकर पानी कम करने की कोशिश की गयी। पांच गेट से पानी हर समय निकल रहा है लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जमशेदपुर के चांडिल डैम से मिला ट्रेनी पायलट का शव
आज ही सुबह भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की खोजबीन के लिए चांडिल पहुंची थी लेकिन खबर लिखे जाने तक वह चांडिल डैम के अंदर नहीं घुसी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News